आईआईटी बीएचयू ने बनाया ‘फुल बॉडी सैनेटाइजेशन डिवाइस’

 


वाराणसी, 10 अप्रैल (वार्ता) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने कोरोना वायरस से बचाव करने में सहायक मशीन 'फुल बॉडी सैनेटाइजेशन डिवाइस’ तैयार किया है, जिससे विश्वव्यापी महामारी को रोकने में मदद मिल सकती है।
आईआईटी के मालवीय उद्यमी संवर्धन एवं नवप्रवर्तन केंद्र के समन्वयक प्रो. पी. के. मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि यहां के इंक्यूबेट जीतू शुक्ल ने एक उपकरण विकसित किया है, जिसका इस्तेमाल पूरे शरीर को सैनेटाइज करने के लिए किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस उपकरण को घर, कार्यालय या कहीं भी लगाया जा सकता है। यह स्वचालित तरीके से कार्य करता है। जैसे ही इस उपकरण के सामने कोई व्यक्ति खड़ा होगा, इसमें लगे सेंसर अपने आप उस व्यक्ति को सैनेटाइज करने के लिए 10-15 एमएल सैनेटाइजर का स्प्रे 15 सेकंड तक करेगा। इस तरह से वह व्यक्ति सैनिटाइज हो जायेगा। इस उपकरण को किसी ऐसे स्थान पर भी लगाया जा सकता है, जहाँ लोगों का आवागमन बराबर होता है।
प्रो. मिश्र ने बताया कि यह उपकरण आज की आवश्यकता के हिसाब से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, हम वर्तमान में सरकार द्वारा उपयोग किये जा रहे प्रमाणित सैनिटाइजर का ही उपयोग कर रहे हैं। इस उपकरण से होने वाले सैनिटाइजेशन से व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने वाले ज्यादातर वायरस से बचाव संभव है। इस सेनिटाइजेशन की मात्रा, एक्पोजर टाइम, फ्रिक्वेंसी का सत्यापन प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस उपकरण से सेनिटाइज होने के बाद भी व्यक्ति को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने और नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने आवश्यकता बनी रहेगी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास