आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में डॉक्टर समेत तीन निलंबित

 


इटावा,05 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत स्पेशलिस्ट ग्रेड वन बायोकेमिस्ट्री विभाग में तैनात डॉ. सुनील श्रीवास्तव के निलंबन के बाद वित्तीय अनियमितता के मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।
संस्थान के कुल सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने आज यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि न्यूरो विभाग में रात के समय एमआईआर सीटी स्कैन बिना अधिकारियों के अनुमति कर और बिलिंग को लेकर किये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कुलपति राजकुमार न्यूरो में खुद ओपीडी देखते है इसलिये मामला सामने आ गया । उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ड0 सुनील श्रीवास्तव, राकेश कुमार शुक्ला प्रभारी रेडियोग्राफर टेक्नीशियन और अतुल दुबे रेडियोग्राफर टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अतुल दुबे लगातार एमआरआई सीटी स्कैन ओवर शिफ्ट के बाद भी बिना रसीद काटे पैसे लेकर अवैध रुप से जांच कर रहा था। उन्होंने बताया कि निलंबित पैरामेडिकल संकाय के रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिकल विभाग से संबद्ध कर अतुल मिश्रा लेक्चरर को प्रभारी रेडियोग्राफर टेक्नीशियन का चार्ज सौंप दिया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास