बहराइच में संदिग्ध परिस्थियों में विवाहित की मृत्यु,दहेज हत्या का आरोप

 


बहराइच,15 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के रामगांव क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मृत्यु हो गई जबकि मायके वालों ने ससुराल वालों दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामगांव क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी मिथिलेश की शादी करीब तीन साल पहले 25 वर्षीय अंजू के साथ हुई थी। मायके वालों को आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे । मांग पूरी नहीं होने पर अंजू को मारा पीटा जाता था।
उन्होंने बताया कि अजूं के परिजनों का आरोप है दहेज की बात को लेकर बुधवार को पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर अंजू की हत्या कर दी जबकि अंजू के ससुराल वालों का कहना है की बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हुई। इस सिलसिले में अंजू के पिता ने उसके ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया।
सूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष राजमणि शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास