बैंक के अस्तित्व में आने से कर्मचारी उत्साहित
जौनपुर, 02 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में कार्यरत तीन बड़े ग्रामीण बैंक को मिलाकर बने बड़ौदा यू पी बैंक के अस्तित्व में आने से कर्मचारी बेहद उत्साहित हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक,पूर्वांचल बैंक और बड़ौदा यूपी बैंक के एकीकरण के बाद अस्तित्व में आये नये बैंक की कुल 2050 शाखाएं होंगी जबकि इसका मुख्यालय गोरखपुर में है।
उन्होने बताया कि इसमें पूर्वांचल बैंक की 600 शाखा, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की 478 शाखा एवं बड़ौदा यूपी बैंक की 972 शाखाओं को शामिल किया गया है। बैंक प्रदेश के 31 जिलों में काम करेगा जिनमें गोरखपुर, देवरिया, बस्ती,कुशीनगर,महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर ,वाराणसी ,प्रयागराज,अम्बेडकरनगर,अमेठी,औरैया, आजमगढ़, बलिया,बरेली, भदोही,चंदौली इटावा,फैज़ाबाद,फतेहपुर,गाज़ीपुर, जौनपुर,कानपुर देहात,कानपुर नगर,कौशाम्बी, मऊ पीलीभीत,प्रतापगढ़, रायबरेली शाहजहाँपुर सुल्तानपुर शामिल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें