बलिया में किशोरी के साथ बलात्कार,युवक गिरफ्तार

 


बलिया 6 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही प्रेम सागर मोदनवाल (30) ने बलात्कार किया। बालिका की मां ने रविवार को थाने में युवक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
उन्होने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बालिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास