बलिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 


बलिया,16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रतसी मेहमापुर गांव निवासी सूरज राजभर की पत्नी आरती (22) का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय सूरज और उसके परिजन खेत में गेहूं की मड़ाई करने गए थे। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो आरती का शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सिलसिले में आरती के पिता राधेश्याम ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरती की शादी पांच माह पहले ही हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास