भोजपुरी गायक कोरोना पॉजिटिव प्रशासन से परिजन लगा रहे मदद की गुहार
देशभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नही ले रहा है। तबाही मचाने में व्यस्त इस महामारी ने आम जीवन को तबाह करके रख दिया है। बता दें कि प्रसिद्ध भोजपुरी गायक तूफानी लाल यादव भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बक्सर के रहने वाले तूफानी लाल यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के अस्पताल में ही उनका इलाज चल था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि अस्पताल में ही कोरोना से संक्रमित हो गए। भोजपूरी गायक के परिवारजनों ने आशंका जताई कि संक्रमित अस्पतालकर्मियों के संपर्क में आने से तूफानी लाल कोरोना पॉजिटिव हुए हैं वहीं, परिजन अस्पताल प्रशासन पर सही से इलाज नहीं करने का भी आरोप लगाया है। तूफानी लाल यादव की स्थिति लगातार खराब होता देख परिजन संतोष रेणु यादव ने सीएम नीतीश कुमार से इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है और अपना दर्द बयां किया है। ऐसे में तूफानी यादव की बिगड़ती हालत को देख अब भोजपुरी गायिका खुशबू उत्तम ने भी राज्य सरकार से हर सम्भव सहायता करने और आर्थिक मदद करने की मांग की है। तूफानी लाल यादव ने अबतक 200 से ज्यादा भोजपुरी गीत गाया है और उनके गाने लगातार हिट भी रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें