डाक्टरों पर हमला करने वालों को मिले कठोर दंड : शिवपाल

 


लखनऊ 03 अप्रैल (वार्ता) गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा डाक्टरों और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा “ कोविड-19 से जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ितों की सेवा में लगे चिकित्साकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस के जवानो,प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिये।”


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास