डीसीएम में छिपकर पुणे से महराजगंज आ गए 49 लोग, पुलिस ने कराया क्वारंटीन


     महराजगंज:लॉकडाउन में शुक्रवार की सुबह महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के बड़हरा शिवनाथ गांव में एक डीसीएम पहुंचा। तिरपाल व रस्सी से बंधे डीसीएम के आगे आवश्यक वस्तु का सूचना चस्पा किया गया था।। चालक व खलासी डीसीएम से नीचे उतरे हुए। कौतूहल बने डीसीएम को देख ग्रामीणों ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दे दी। फौरन पुलिस डीसीएम के पास पहुंची।
तिरपाल खुलवा कर देखा तो अंदर 49 लोग सवार मिले। पुलिस डीसीएम से ही सभी लेकर भागीरथी इंटरमीडिएट कालेज भागीरथपुर ले गई। वहां सभी को क्वारंटीन कराया गया। मेडिकल टीम भी पहुंच स्क्रीनिंग की। जलपान व भोजन का भी इंतजाम कराया गया।
डीसीएम से पुणे से छिपते हुए आए 49 लोगों में से 35 बड़हरा शिवनाथ गांव के ही रहने वाले हैं। इनके अलावा गुजरवलिा शंकर मिश्र, बनैनिहा व भरवलिया गांव के तीन-तीन लोग हैं। सोनौली, चौक, परसामलिक व नौतनवा थानाक्षेत्र के भी एक-एक लोग डीसीएम से आए हैं। एक व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है।
डीसीएम में सवार लोगों ने लॉकडाउन तोड़ पुणे से महराजगंज पहुंचने की वजह बेबसी बताया। कहा कि लॉकडाउन से काम-धंधा बंद हो गया। सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही थी। राशन खत्म होने से धैर्य जवाब दे दिया। सभी यह ठान कर निकले कि रास्ते में नहीं पकड़े गए तो घर पहुंच जाएंगे। वहां अपनों के बीच क्वारंटीन में रहेंगे। भोजन तो मिलेगा। अगर पकड़े गए जेल जाएंगे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास