देश में कोरोना के कुल मामले 4421 हुए, 117 लोगों की मौत, 326 स्वस्थ हुए


नयी दिल्ली ,07 अप्रैल (वार्ता) देश में सोमवार शाम से अब तक कोरोना वायरस (कोविड-19) के 354 नये मामले सामने आने के बाद इस संक्रमण के पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। अब तक कुल 117 लोगों की मौत हुई है और इनमें कल हुई आठ मौतें भी शामिल हैं तथा अब तक कोरोना वायरस के 326 मरीज स्वस्थ हो गये हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 354 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। अब तक कुल 117 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए समूह रोकथाम रणनीति (क्लस्टर कंटेनमेंट स्ट्रेटिजी) और किसी भी स्थिति में अधिक संख्या में मामले सामने पर यानी ‘आउटब्रेक’ की हालत में इससे निपटने की रणनीति पहले ही तैयार कर ली गई थी और अब इसके बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। इसे अपनाकर आगरा, भीलवाड़ा, गौतमबुद्ध नगर, मुंबई, पूर्वी दिल्ली और अन्य स्थानों पर कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिली है। यह कार्ययोजना सभी राज्यों के जिलाधिकारियों और उपायुक्तों को पहले ही भी भेज दी गई थी। अब इसके अपेक्षित नतीजे भी सामने आ रहे हैं।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास