देवरिया में डायल 112 के पुलिसकर्मियों का एसपी ने जाना हाल
देवरिया, 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने डायल 112 पुलिस कर्मियों का मासिक सम्मेलन में उनका हाल और समस्याओं को जाना।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने लाईन में डायल 112 जिला देवरिया में नियुक्त 180 पुलिस कर्मियों के साथ मासिक सम्मेलन किया गया। जिसमें वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं को जाना। इस बैठक में पुलिस कर्मियों की कोई समस्या नहीं आई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. मिश्र ने पुलिस कर्मियों से कहा कि इस समय की परिस्थित में हमें और समर्थक और सावधानी रहने की जरूरत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी ईमानदारी एवं पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ करना है।
उन्होंने कहा कि डायल 112 पर लोगों द्वारा शिकायतें की जाती हैं कि कोई बीमार है, दवा नहीं मिल रही तथा कहीं पर कई लोग कुछ दिनों से भूखें है तो ऐसी सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंच कर यथासम्भव उनकी मदद की जाये।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये उपलब्ध कराये गये मास्क, सैनेटाइजर, ग्लूकोज, तथा वाहनों को सैनेटाइज करने के लिये उपलब्ध कराये गये सोडियम हाइपो क्लोराइड, ब्लीचिंग पाउडर तथा डिटर्जेन्ट पाउडर एवं गर्म पानी पीने का प्रयोग करने को कहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें