देवरिया में लापरवाही बरतने पर सात सफाईकर्मी निलंबित

 


देवरिया, 01 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए सफाईकर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में रहकर सफाई और छिड़काव करने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया था लेकिन इसके बाद भी वे कार्यक्षेत्र में नहीं जा रहे थे जिसके कारण न तो ठीक से सफाई हो पा रही थी और न ही छिड़काव हो पा रहा था।
जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश ने लापरवाही की सूचना मिलने पर सात सफाईकर्मियों को निलम्बित कर दिया है। सभी निलंबित सफाईकर्मियों को विकास खंड एडीओ पंचायत कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास