देवरिया में रैपिड जांच में पॉजिटिव मिले व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट निगटिक मिलने से राहत


देवरिया, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार की शाम को एक व्यकि का रैपिड जांच पाॅजिटिव मिलने के हडकंप मच गया लेकिन देर रात में उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव मिलने के जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीमओ) डाॅ0 आलोक पाण्डेय ने सोमवार को यहां “यूनीवार्ता ” को बताया कि रविवार देर शाम अबूबकरनगर निवासी एक 38 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति की रैपिड जांच पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने जांच को अंतिम नहीं मानते हुए उसका सैंपल जांच के लिये रात में ही बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर मेडिकल कालेज से 1.30 बजे रात में आई रिपोर्ट में उसकी कोरोना टेस्ट निगेटिव मिला। उसके साथ काम करने वाले दो अन्य लोगों की नमूनों को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
डाॅ0 पाण्डेय ने बताया कि एहतियात के तौर पर उस क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। जितने भी संदेहास्पद लोग होंगे उनकी जांच कराई जायेगी।
गौरतलब है कि शहर के अबूबकर नगर निवासी एक व्यक्ति मार्च महीने में मोहल्ले की जामा मस्जिद में वाराणसी से आये कुछ जमाती के सम्पर्क में आया था। इन जमातियों में से एक 14 अप्रैल को वाराणसी में पॉजिटिव पाया गया है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को वाराणसी से मिली थी। जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में जमातियों के संपर्क में रहे लोगों की जांच शुरू कर दी गई थी। रविवार रात रैपिड जांच में युवक की रिपोर्ट पाज़िटिव मिलने से स्थानीय प्रशासनिक अमले में खलबली मच थी। आनन-फानन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी अबूबकर नगर मोहल्ले में पहुंचे थे और जायजा लेने के बाद उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास