दो किशोरो की नदी में डूबने से मृत्यु
प्रतापगढ़, 04 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में पट्टी क्षेत्र सई नदी में नहाने गये दो किशोरों की डूबकर मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया पट्टी क्षेत्र के रामपुर खागल गांव निवसी लालबहादुर गौतम के पुत्र मनीष उर्फ अफसर (18) एवं दिनेश लाल गौतम के पुत्र विकास (17) शुक्रवार शाम गाँव के पास मोहड़ा घाट पर सई नदी मे नहाने गये थे ।
उन्होने बताया कि नहाते समय दोनो गहरे पानी मे चले गये और डूबने लगे। नदी किनारे मछली पकड़ रहे लोगो ने दौड़ कर दोनो को पानी से बाहर निकाला तबतक दोनो की मृत्यु हो गयी।
उन्होने बताया कि परिजनों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने के बाद उनका पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवायी के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें