दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 20 लाख के पार पहुंची
वाशिंगटन 14 अप्रैल (वार्ता) दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है।
अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंग विश्वविद्याल की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 20.20 लाख लोग संक्रमित हुए है तथा 1.20 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं 4.49 लाख लोग इससे ठीक हुए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गत महीने 11 मार्च को इसे वैश्विक महामारी घोषित किया था। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1.11 लाख लोगों की मौत हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें