एसडीएम व सीओ महाराजगंज बॉर्डर पर लॉक डाउन का कराया पालन
गोरखपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी फैलने से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ अपने अपने क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लॉक डाउन का पालन करा रही है कैंपियरगंज थाना अंतर्गत गोरखपुर के बॉर्डर क्षेत्रों का एसडीएम कैंपियरगंज मनोज तिवारी, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कैंपियरगंज निर्भय नारायण सिंह ने वार्डर क्षेत्रों का निरीक्षण कर महाराजगंज से आने वाले व जाने वाले व्यक्तियों को लॉक डाउन का पालन कराया किसी भी व्यक्ति को आने जाने के लिए पूर्ण रूप से पाबंदियां लगाई गई हैं। महाराजगंज जनपद हॉटस्पॉट क्षेत्र में आता है जिसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है संबंधित अधिकारी चौकन्ना रहते हुए अपने-अपने ड्यूटी में मुस्तैद हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें