एसपी ट्रैफिक ने होमगार्ड व ट्रैफिक  जवानों को वितरित किया मास्क



        गोरखपुर: एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने आज अपने होमगार्ड और ट्रैफिक के जवानों को दो दो मास्क वितरित किया। उन्होंने कहा कि दो मास्क इसलिए दिया जा रहा है कि एक पहने और गंदा होने पर उसे धूल दें और दूसरे का इस्तेमाल करें। जिससे आप अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपनी ड्यूटी करें उन्होंने होमगार्ड व यातायात पुलिस के जवानों को लंच पैकेट भी वितरित किया। अधिकारी का  मातहतों का ध्यान रखना बड़ी बात होती है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान भी 24 घंटे अपने जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में पुलिस का हर एक जवान अपने परिवार की फिक्र किए बिना आम जनमानस की सुरक्षा में तैनात है। ऐसी पुलिस के जवानों को सलाम करना चाहिए जो अपने परिवार से ज्यादा दूसरे की परिवार की चिंता कर रहे हैं। वैश्विक महामारी के दौरान पुलिस का यह मानवीय चेहरा लोगो को खूब भा रहा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास