गैंगस्टर एक्ट मे वांछित दो इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार



कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व  क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह के पर्येवेक्षण  मे जनपद मे वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियो  की रोकथाम के लिये  चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने मु0अ0सं0 312/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैंग्स्टर एक्ट थाना कप्तानगंज से संबधित अभियुक्त बरकत अली पुत्र अजमत अली निवासी चन्दरपुर गोबरही थाना रामकोला व मु0अ0सं0 01/2019 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज से संबधित अभियुक्त सुलेमान अली पुत्र रज्जाक अली सा0 बसहिया उर्फ कप्तानगंज टोला बभनौली थाना कप्तानगंज को दबिश देकर उनके घरो से गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु 10000-10000 का ईनाम घोषित किया गया था। कप्तानगंज पुलिस के कामयाबी पर आगरा ने खुशी जाहिर की। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास