जौनपुर से 14 बंगलादेशी समेत 16 गिरफ्तार


जौनपुर, 01 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र में पुलिस ने किराये के मकान में रह रहे 14 बांग्लादेशी जमात के लोगो समेत 16 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात केराकत कोतवाली के डेहरी का स्थायी निवासी मौलाना मुजीब अकील के मकान में किराये पर रह रहे 14 बंगलादेशी के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल के नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होने बताया कि गिरफ्तार लोग कई दिनों से जमात में भाग लेने के लिए आकर ठहरे है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर नृपेंद्र और सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो उक्त मकान से बंगलादेशी नागरिक हाजी हफीजुर्रहमान इमाम के अलावा रफीकुल इस्लाम, मैनुद्दीन नईम, इस्माइल, नूरुद्दीन साहिल,अमीनुल इस्लाम, महबूबरहमान,अरिमूल इस्लाम,रौशन अहमद,आलमीन,ए के फैजुल हक,आकिब हसन महबूब, फिरदौस, सैफुल इस्लाम के साथ ही झारखंड के यासिन अंसारी, तथा पश्चिम बंगाल के मो अबुल मोटालिब को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगो को सरायख्वाजा पुलिस, स्वास्थ विभाग की टीम के साथ थाने पर ले गयी है। ज़िला प्रशासन मौलाना और जमात के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी में जुट गया है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास