झांसी:लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल,जांच के आदेश
झांसी, 15 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में किसी काम के बदले किसान से रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल का वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल के खिलाफ बुधवार को जांच के आदेश जारी कर दिये गये।
झांसी में मऊरानीपुर तहसील के घाटकोटरा गांव में लेखपाल के किसान से रिश्वत लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले के संज्ञान में आते ही मऊरानीपुर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।
वीडियो में तहसील के ग्राम घाटकोटरा का लेखपाल एक किसान से 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। यह व्यक्ति किस काम के लिए पैसे ले रहा है यह वीडियो में भी साफ नहीं हो पाया है हालांकि आवाज साफ सुनाई दे रही है कि ये पैसे हमें नही चाहिए। हमें तो काम करने के चाहिए। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि लेखपाल किस कार्य के लिए पैसे मांग रहा है। वजह जो भी हो लेकिन यह तो स्पष्ट है कि बिना रिश्वत किसान का कोई काम नहीं होता है। अपनी मेहनत का पैसा भी लेने के लिए किसान को रिश्वत देनी ही पड़ती है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उसका कार्य होने की कोई गारंटी नहीं होती। ऐसी शिकायतें भी कई बार तहसील से लेकर जनपद स्तर तक आ चुकी हैं। जब इस संबंध में मउरानीपुर उपजिलाधिकारी बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वीडियाे में ग्राम घाटकोटरा का लेखपाल एक युवक से पैसे ले रहा है। इस सम्वन्ध में लेखपाल के विरुद्ध जांच के आदेश कर कार्यवाही के निर्देश भी दे दिए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें