कासगंज में दुस्साहिक वारदात में महिला की हत्या
कासगंज 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कासगंज के सोरो क्षेत्र में गुरूवार को मकान पर कब्जा करने को लेकर एक विकलांग ने गोली मार कर वृद्धा की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि होडलपुर गांव की निवासी जामवती (62) की उसके पड़ोसी मोनू ने गोली मार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़ घटी इस वारदात का छत पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
उन्होने बताया कि घटना काे अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के एक मकान में छिप गया जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मकान पर कब्जे को लेकर आरोपी वृद्धा को आये दिन धमका रहता था और आज उसने कई लोगों के सामने घटना को अंजाम दे दिया। मोनू के तमंचा निकालते ही बुजुर्ग अपने घर के भीतर जाने लगी कि इस बीच उसने फायर कर दिया।
गोली की आवाज से घबरा कर महिला गिर पड़ी और छतों में मौजूद लोग आरोपी को गोली नहीं चलाने की गुुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी ने तमंचे में दूसरी गोली लोड करने के बाद निशाना बनाकर एक और फायर कर दिया जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी अफीम और चरस बेचने के आरोप में पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। उसे एक स्थानीय नेता का सरंक्षण भी प्राप्त था।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक महिला का पति शिवशंकर पिछले तीन सालों से लापता है। उसकी कोई संतान भी नहीं है। आरोपी उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर मकान पर कब्जा करना चाहता था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें