कथित कोरोना संदिग्ध की मौत से बस्ती में मोहल्ला सील

 


बस्ती 01 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती नगर पालिका क्षेत्र निवासी कथित कोरोना संदिग्ध की मृत्यु होने के बाद तूर कहिया मोहल्ले को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तूर कहिया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को बीमारी के चलते गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार शाम उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से नगर पालिका क्षेत्र के तू कहिया मोहल्ले को सील कर दिया गया है और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है।
उन्होने बताया कि मृतक को कोविड-19 वायरस का संदिग्ध मरीज माना जा रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है। मृतक का जांच रिपोर्ट लखनऊ मेडिकल कॉलेज से मिलने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि उसकी मौत कोरोना वायरस से अथवा अन्य कारण से हुई है।
मोहल्ले को सील करके वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मृतक के परिजनों तथा एंबुलेंस चालक को जांच के लिए बस्ती मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास