किराना दुकान में आग लगी, फायर बिग्रेड ने पाया काबू


      गोरखपुर: बेतियाहाता की एक किराना की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजघाट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता चौराहे पर दुर्गेश जायसवाल की किराना की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की वजह से बगल में स्थित दीप चन्द मोदनवाल की चाय की दुकान में भी आंशिक नुकसान हुआ है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास