किशोरी से गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दी
गोरखपुर : गोला क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना चार अप्रैल की बताई जा रही है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि चार अप्रैल को उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के पीछे नल पर पानी भरने गई थी। गांव के ही तीन युवक उसे जबरन घर से कुछ दूरी पर नदी के किनारे सुनसान स्थान पर उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किए।
बाद में उसे जानमाल की धमकी देते हुए छोड़ दिए। वह घर पहुंच कर डरी सहमी रहने लगी। काफी पूछने पर उसने आपबीती बताई। घटना की जांच सीओ गोला कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें