कोरोना पर नकेल कसने में मदद करेंगे नये मेडिकल कालेज : अवस्थी

 


लखनऊ 07 अप्रैल (वार्ता) कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आने के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने एलान किया है कि जल्द ही 14 नये मेडिकल कालेजों में कोरोना टेस्टिंग की सुविधा शुरू की जायेगी।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कल की तुलना में कोरोना मरीजों की संख्या में नौ की बढ़ोतरी हुयी हैैं जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ कर 314 हो गयी है।
उन्होने कहा कि कोरोना टेस्टिंग सुविधा के लिए कुल 10 मेडिकल काॅलेज एवं संस्थानों को उच्चीकृत किया जायेगा। इसी क्रम में 14 नये मेडिकल काॅलेजों में भी टेस्टिंग सुविधा शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि छह मण्डल मुख्यालयों में राजकीय मेडिकल काॅलेज नहीं हैं। ऐसे मुख्यालयों जैसे मुरादाबाद, बरेली, गोण्डा, मिर्जापुर, वाराणसी एवं अलीगढ़ के जिला चिकित्सालयों में टेस्टिंग लैब स्थापित की जायेगी। नये टेस्टिंग लैब की स्थापना पर संभावित व्यय का वहन कोविड केयर फण्ड से किया जायेगा।
श्री अवस्थी ने बताया कि दिल्ली के तबलीगी मरकज में शिरकत करने वाले 1551 लोगों को चिन्हित करके 1257 लोगों को क्वारेन्टाइन किया गया है। तब्लीगी जमात से जुड़े कुल विदेशियों की संख्या 323 है जिनमें 259 लोगों के पासपोर्ट जब्त किये गये हैं जबकि शेष 64 नेपाली नागरिक हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास