कोरोना सैंपल के लिये मेडिकल कालेज आवंटित

 


बस्ती 06 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की जांच के लिये जिलों को मेडिकल कॉलेज आवंटित कर दिये है जिसके तहत बस्ती के मामलों की जांच गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में की जायेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित जिले जांच के लिये सैंपल आवंटित मेडिकल कॉलेजों में भेजें। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बस्ती,सिद्धार्थनगर,संत कबीर नगर,गोरखपुर,देवरिया,महाराजगंज,कुशीनगर और अयोध्या जिलों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
उन्होने बताया कि सहारनपुर मुजफ्फरनगर शामली मेरठ बुलंदशहर हापुड़ गाजियाबाद बागपत अमरोहा बिजनौर जिलों के सैंपल मेरठ मेडिकल कालेज भेजे जाएंगे वहीं एएमयू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में रामपुर मुरादाबाद संभल बदायूं जेबी नगर मथुरा हाथरस एटा कासगंज अलीगढ़ जिलों के सैंपल भेजे जाएंगे।
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पीलीभीत बरेली गोंडा बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर लखनऊ हरदोई शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी सीतापुर उन्नाव जिलों के सैंपल भेजे जाएंगे। पीजीआई लखनऊ में कानपुर देहात प्रतापगढ़ रायबरेली औरैया कानपुर नगर अमेठी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर बाराबंकी हमीरपुर बांदा चित्रकूट जिलों के सैंपल भेजे जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि बीएचयू बनारसी में फतेहपुर कौशांबी आजमगढ़ सोनभद्र संत रविदास नगर भदोही मिर्जापुर जौनपुर गाजीपुर चंदौली वाराणसी जिलों के सैंपल जांच एक भेजे जाएंगे। यूपीआरआईएमएस सैफई इटावा में फिरोजाबाद मैनपुरी जालौन ललितपुर महोबा झांसी आगरा कन्नौज फर्रुखाबाद इटावा जिले के सैंपल जांच भेजे जाएंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास