कोरोना से मरे युवक के चार और रिश्तेदार मिले कोरोना पॉजिटिव, बस्ती में संख्या बढ़कर 13 हुई
बस्ती:कोरोना वायरस के चार और पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी कोरोना पॉजिटिव मृतक हसनैन अली के मौसेरे व ममेरे भाई-बहन हैं। यह जानकारी रविवार देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के बाद कोरोना मामलों के नोडल ऑफिसर एसीएमओ डॉ फकरेयार हुसैन ने दी। अब जिला प्रशासन इन चारों के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार हसनैन अली की मौसी की दो लड़कियां सूफियान और राफियान पुत्री अजमतउल्लाह निवासी तुरकहिया तथा मामा खुर्शीद अहमद का बेटा मो.अयूब और बेेेेटी गुलशफा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब तक हसनैन और उसके परिवार से संबंधित कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 13वां हसनैन अली का इलाज कराने में मदद करने वाला गिदही खुर्द का सिराज अहमद है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए इन चारों भाई बहनों को मेडिकल कॉलेज बस्ती के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें