कोरोना से निपटने के लिए भारत को विश्व बैंक देगा एक अरब डॉलर


नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) कोरोना वायरस के संक्रमण के देश में तेजी से फैलने के बीच विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर की मदद देेने की घोषणा की है।
विश्व बैंक के भारत में कंट्री निदेशक जुनैद अहमद ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने इसको अनुमोदित कर दिया है। निदेशक मंडल ने इसके लिए भारत में एक परियोजना को मंजूरी दी है जो एक अरब डॉलर की है।
उन्होंने कहा कि इन राशि का कोरोना वायरस रोगियों की बेहतर जांच, संपर्क में आने वालों का पता लगााने और प्रयोगशाला निदान में उपयोग किया जा सकेगा। इसके साथ ही इससे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीद और नए अलगाव वार्डों की स्थापना भी किया जाएगा।
इमरजेंसी फंडिंग विश्व बैंक द्वारा कोरोना वायरस प्रकोप से जूझ रहे दुनिया भर के विकासशील देशों के लिए सहायता अभियानों के पहले चरण का हिस्सा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास