कुशीनगर पुलिस ने किए दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

 


कुशीनगर, 07 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटहेरवा पुलिस ने सूचना के आधार पर इनामी बदमाश पुरस्कार दिनेश प्रसाद और गोविन्द प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पटहेरवा थाने पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था।
उन्होंने बताया कि कुड़वा दिलीप नगर कल्ली पट्टी निवासी दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास