लाॅकडाउन में मटरगश्ती करने वालों पर 43 लाख से अधिक जुर्माना
सहारनपुर, 04 अप्रैल (वार्ता) देश में फैले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद सहारनपुर में वाहनों पर बेवजह घूमने वालो पर 43,23,000 का जुर्माना किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने शनिवार को बताया कि लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 4174 वाहनो का चालान एवं 869 वाहनों को सीज कर शुक्रवार को 43 लाख 23 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
उन्होने बताया कि तथा 13790 वाहनों की चैकिग की गयी। सीआरपीसी के अन्तर्गत 1423 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 के अन्तर्गत कार्यवायी की गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें