ललितपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
ललितपुर, 09 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गुरूवार को नाराहट क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नाराहाट क्षेत्र के करुआ निवासी निर्भय यादव (25) बुधवार देर शाम घर से गया था। परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह मंदिर जाने वाले रास्ते पर उसका शव पड़ा मिला।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसका गांव के कुछ लोगों से रंजिश थी। रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव को रास्ते मे फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नेगांव के ही चार युवकों को हिरासत में ले जाकर पूछताछ भी की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें