लॉकडाउन तोड़ बिना मास्‍क घूम रहे थे, पुलिस ने उतरवा दी शर्ट


     महराजगंज:नौतनवां कस्बे में रविवार की शाम लॉकडाउन तोड़ने पर प्रशासनिक अफसरों का तेवर सख्त दिखा। बिना मास्क वालों का शर्ट उतरवाकर शर्ट से मुंह ढकवाया गया।
नौतनवा नगर के हनुमान चौक पर अक्सर भीड़ जुटाने वाले लोगों को रविवार की शाम पुलिस की सख्ती का सामना करना पडा। इस दौरान बिना मास्क लगाए गुजर रहे लोगों को रोका गया। एसडीएम जसधीर सिंह व सीओ राजू कुमार साव की मौजूदगी में बिना मास्क लगाए लोगों का शर्ट उतरवाकर उनके मुंह पर बंधवाया गया। इसके बाद ऐसे लोगों को घर वापस किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास