लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुत्र ने पिता के खिलाफ कराया मामला दर्ज

 


नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण पश्चिम जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कोरोना वायरस ‘काेविड-19’ से लड़ाई में एक अनुकरणीय मिसाल कायम की है।
पुलिस के अनुसार दक्षिण पश्चिम जिले के राजौरी के रहने वाले अभिषेक सिंह (30) ने वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में अपने पिता वीरेंद्र सिंह (59) के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में शिकायत दी है। अभिषेक ने शिकायत में बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद उनके पिता रोजाना कई बार घर से बाहर जाते हैं।
पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास