मां काली को पूजा चढ़ाकर लौटा था सोखा, बाएं हाथ का अंगूठा भी कटा मिला
गोरखपुर : गोला क्षेत्र के अहिरौली गांव सोखइती का काम करने वाले 70 वर्षीय चुन्नीलाल को बड़ी निर्ममता से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया। मंगलवार की रात चुन्नीनलाल अपने गुरु के कहने पर काली स्थान पर पूजा चढ़ाकर लौटे थे। मिली जानकारी के अनुसार रात में चुन्नीलाल अपने पौत्र सत्यम से टार्च मांगकर घर के पीछे खलिहान में खेत की कटाई के बाद तैयार भूसा देखने गए थे। वहीं किसी ने उनकी हत्या कर दी। चुन्नी लाल को लौटने में काफी देर हो गई तो कुछ लोग उन्हें देखने गए। खलिहान में उनका खून से सना शव मिला। तब घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। चुन्नीलाल की तीन शादीशुदा बेटियां हैं। एक बेटा है जो दिल्ली में मजदूरी करता है। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें