मासूम गुल्लक लेकर पहुंच गए सी ओ के पास
गोरखपुर:क्षेत्रधिकारी कोतवाली क्षेत्र भ्रमण पर थे तभी दो बच्चे परी उम्र 5 वर्ष पुत्री दिलीप कुमार गुप्ता व यस उम्र 6 वर्ष पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता निवासी निजामपुर उनके गाड़ी के सामने पैसों से भरा दो गुल्लक लेकर खड़े हो गए। बच्चो ने आग्रह किया कि हमने बहुत दिनों से बचत कर के पैसा रखा है उसे आप कोरोना महामारी से बचाव के लिए खर्च कर पीड़ितों की मदद कर दीजिए। बच्चो ने अपने जुटाए हुए पैसे की गुल्लक को क्षेत्राधिकारी कोतवाली के सुपुर्द किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें