मंडल मुख्यालय में स्थापित किये जाय टेस्टिंग लैब : योगी


लखनऊ 22 अप्रैल(वार्ता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये राज्य के प्रत्येक मंडल मुख्यालय में एक टेस्टिंग लैब स्थापित किये जाने के निर्देश दिये है।
श्री योगी ने बुधवार काे यहां लोकभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा राज्य में मरीजों की जांच में तेजी लायी जाय। इसके लिये प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर एक टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए जिससे अधिक संख्या में टेस्टिंग सम्भव हो सके।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़, सहारनपुर तथा मुरादाबाद संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इसलिए इनके मण्डलीय चिकित्सालय में टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए। जांच कार्य में तेजी लाने के लिए अधिक से अधिक मेडिकल टेक्नीशियनों की ट्रेनिंग कराई जाए। जांच प्रयोगशालाओं के उपकरणों को दुरुस्त रखा जाए। सभी पेन्डिंग सैंपल की शीघ्र जांच करायी जाय।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास