मथुरा में शराब चोरी के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित
मथुरा,15 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने पकड़ी गई शराब को चुराकर बेचने के आरोप में कोटबन चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।
श्री ग्रोरवर ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक शिकायत पर कोटबन पुलिस चौकी में मुकदमें से संबंधित बरामद की गई शराब को चुराया और बेंचा गया था। पुलिस को शराब की बरामदगी करने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि 14/15 अप्रैल की रात कोसीकलां पुलिस ने 117 पौवा और 19 बोतल अवैध शराब बरामद की और साथ में चेारी में प्रयोग की गई आरक्षी अनिल कुमार की आल्टो कार भी बरामद की थी।
उन्होंने बताया कि कान्स्टेबल अनिल कुमार डायल 112 पीआरवी कोसीकलां मथुरा एवं हेड कान्टेबिल सत्येन्द्र पचौरी चौकी कोटबन को धटना में संलिप्तता के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है और विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक बालेन्द्र सिह चौकी प्रभारी कोटबन एवं हेड मोहर्रिर अनुज कुमार को प्रकरण में लापरवाही बरतने पर निलम्बित कर दिया गया है।
श्री ग्रोवर के अनुसर इस सिलसिले में अजीपुर निवासी चौकीदार विष्णु फैक्ट्री कोटबन के अलावा आरक्षी अनिल कुमार,मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र पचौरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में चार मुकदमें दर्ज किये गए हैं। पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) ज्ञानेन्द्र सिंह को मामले की जांच करने को कहा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें