मोदी,योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला पूर्व सभासद गिरफ्तार
देवरिया,05 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी वायरल करने वाले पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। आरोपी देवरिया जिले की एक नगर पंचायत का पूर्व सभासद संजय मद्धेशिया है।
उन्होंने बताया कि आडियो क्लिप पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। गिरफ्तार पूर्व सभासद हरैया वार्ड का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें