नर्स से हाथापाई पर भड़के स्वास्थ्य कर्मियों ने घंटोंं ठप किया इलाज


      गोरखपुर :महिला अस्पताल में तीमारदार द्वारा नर्स से हाथापाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। ओपीडी व आईपीडी में मरीजों का इलाज ठप हो गया। इसके कारण हड़कंप मच गया घटना मंगलवार की रात की है।  महिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग के सर्जिकल वार्ड में महिला तीमारदार व नर्स के बीच हाथापाई हो गई। रात में कर्मचारियों ने इसके विरोध में हंगामा किया।
बुधवार की सुबह एक बार फिर कर्मचारी घटना के विरोध में भड़क गए। कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। मेटरनिटी विंग और मुख्य अस्पताल के कर्मचारी विरोध में उतर आए। कर्मचारी महिला अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करने लगे। इसके कारण ओपीडी में पर्चा वितरण ठप हो गया। वार्ड से नर्स  बाहर आ गई । कुछ डाक्टर भी कर्मचारियों के समर्थन में  विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। कर्मचारी तीमारदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े रहे। 
कर्मचारी को समझाने की कोशिश अस्पताल की एसआईसी डॉ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कर्मचारियों से करीब आधे घंटे तक बात की। कर्मचारी उनके आश्वासन पर नहीं माने । सूचना मिलने पर एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। आंदोलन खत्म हुआ जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास