नौ लोगों को क्वारंटीन कराया गया,बाकी की तलाश जारी


      महराजगंज: जिला अभी कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुआ ही कि इसी दौरान शनिवार को एक परेशान करने वाली खबर मिल गई। कोल्हुई क्षेत्र में 21 दिन तक इधर-उधर घूमकर फिरोजाबाद पहुंचा जमाती कोरोना संक्रमित मिला है। फिरोजाबाद प्रशासन की सूचना पर प्रशासन जमातियों के सम्पर्क में आए लोगों को ढूंढना शुरू कर दिया है।
अभी तक कोल्हुई पुलिस नौ ऐसे लोगों को पहचान करने में सफल हुई है, जिन्होंने यह स्वीकार कर लिया कि वह जमाती के सम्पर्क में आए थे। इन सभी नौ लोगों को कोल्हुई पुलिस ने बहादुरी बाजार के प्राथमिक विद्यालय में  क्वारंटीन करा दिया है, जिनमें एक डॉक्टर भी हैं। संपर्क में आए अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
        फिरोजाबाद में कोरोना पॉजिटिव निकला जमाती कोल्हुई क्षेत्र के बहदुरी बाजार में 10 फरवरी को आया था। इसके बाद व क्षेत्र के गांवों में 21 दिनों तक रहकर धर्म का प्रचार किया था। इस दौरान कितने लोग जमाती के सम्पर्क में आए हैं, पुलिस यह पता लगा रही है। अभी तक की छानबीन में जो बातें सामने आई है, उसके मुताबिक जमाती एक डॉक्टर के पास पहुंचा था। एक दुकान पर अंडा व दूसरे दुकान पर पान खाया था। इनके अलावा वह क्षेत्र के अंडा कारोबारी, कपड़े के दुकान व एक दर्जी के भी सम्पर्क में था।
थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि फिरोजबाद में संक्रमित निकले जमाती के सम्पर्क में आए नौ लोगों को ढूंढकर अब तक क्वारंटीन कराया जा चुका है। अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। लोगों से सहयोग की अपील की गई है कि जो भी उसके संपर्क में आया हो, खुद अपनी पहचान बता दे। ताकि क्वारंटीन कर जांच कराई जा सके। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास