नेतन्याहू फिर ‘सेल्फ क्वारंटीन’ में

 


तेल अवीव, 02 अप्रैल (वार्ता) इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री याकोव लित्जमैन के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हाेने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी गुरुवार को एहतियातन फिर ‘सेल्फ क्वारंटीरन’ में चले गये।
इजरायल के चैनल 13 ने बताया कि श्री नेतन्याहू, खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन, स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक मोशे बार सिमन तोव और उसके प्रशासनिक कर्मचारियों को क्वारंटीन में रखा गया है। श्री नेतन्याहू के सलाहकार रिवका पालुच के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद प्रधानमंत्री दो दिन के क्वारंटीन में चले गये थे जिससे वह बुधवार को ही बाहर निकले थे।
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में दो अप्रैल तक 30 लोगों की मौत और 6,211 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की थी कि स्वास्थ्य मंत्री लित्जमैन (71) और उनकी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गयी है। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री घर से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते रहेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास