पार्षद ने सफाई कर्मचारियों का किया स्वागत उतारी आरती
गोरखपुर: कोरोना के खिलाफ इस जंग में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को लोग अब महसूस करने लगे हैं जिसको लेकर पूर्व उपसभापति व पार्षद जितेंद्र सैनी ने सफाई कर्मचारियों पर फूलों की वर्षा की और उनकी आरती भी की गई। पार्षद ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी का भी स्वागत किया इन्हीं की प्रयासों से आज महानगर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से कार्य हो रहा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने सफाई कर्मचारियों की सम्मान का स्वागत किया उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सफाई कर्मचारी वह महत्वपूर्ण कड़ी है जो महानगर की सफाई व्यवस्था को संभाले हुए हैं शहर से निकलने वाला प्रतिदिन सैकड़ों टन कूड़ा को उठाने वाले ,झाड़ू लगाने वाले व सैनिटाइजेशन का कार्य करने वाले वह सभी कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं ऐसे लोगों का वाकई में सम्मान होना चाहिए। डॉक्टर रस्तोगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार ना करें उनसे अच्छे और प्रेम पूर्वक बर्ताव करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें