फिरोजाबाद में बाहर से आये 68 जमाती क्वारंटीन
फिरोजाबाद, 05 (वार्ता) दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी मरकज एवं अन्य क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर में आये लगभग 68 जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकरी डाॅ एस के दीक्षित ने रविवार को बताया कि इनके सम्पर्क में आने वाले कुछ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी की रिपोर्ट जांच के लिये भेजी गई है। इनमें से चार की रिपोर्ट पोजिटिव आई थी। जिन्हें जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में रखा गया है। रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है।
उन्होने बताया कि जिला प्रशासन को तबलीगी मरकज में शामिल होने वाले बिहार के सात जमाती रसूलपुर थाना क्षेत्र की सलमान फारसी मस्जिद में मिले थे। इसके साथ ही बाहर से आने वाले अन्य जमातियों को भी जिला प्रशासन ने चिन्हित किया। जिला प्रशासन अब तक कुल 68 जामतियों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन किया है।
डा दीक्षित ने बताया कि इनमें से आये चार जमातियों की पोजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। चार केस पॉजिटिव मिलने के बाद सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें