पूर्व सभासद मुन्ना कुमार भुज ने दी तेरह हजार की आर्थिक मदद
चौरीचौरा।नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना कुमार भुज ने डुमरी खुर्द में जाकर पूनम देवी को तेरह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द निवासी सुनील दिल्ली में रहकर काम करते थे करीब एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में ही उनकी मौत हो गई।सुनील की चार बेटी और एक बेटा है सुनील की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर कहा कि मेरे पति का पोस्टमॉडम करा कर शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर दीजिए।सुनील एक गरीब परिवार से घर पर आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से परिजन शव यहां लाने में असमर्थ है।शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना कुमार भुज ने पूनम के घर पहुंच कर आर्थिक मदद दी।इस दौरान चौरीचौरा के उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता तहसीलदार रत्नेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें