प्रेमिका के घर में घुसे युवक की हत्या
मऊ,04 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ के कोपागंज क्षेत्र में प्रेमिका के घर में घुसे युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी ।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के हिकमा गाढ़ा निवासी सेराज (20) का पडोस में रहने वाली किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुकवार की देर रात्रि सेराज प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान किशोरी के पिता ने परिजनों को जगाकर उसे दबोच लिया। उन्होने उसे पकड़ कर लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंंचाया जहांं डाक्टर ने युवक को मृतक घोषित कर दिया।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें