पुलिस कर्मियों को सावधान किया गया

 


 जनपद कुशीनगर में जनपद पुलिस की सभी शाखाओं के समस्त अधि0/कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से संक्रमित होने से बचाव हेतु यह स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि किसी भी स्थित में कोई पुलिस कर्मी जनपद की सीमा से बाहर बिना किसी अनुमति के प्रस्थान नही करेगा। दिनांक 23.04.2020 को थाना कसया क्षेत्र में स्थित तहसील कसया* में पुलिस लाइन से लगी सुरक्षा गार्द के 02 आरक्षी बिना किसी अनुमति अथवा अवकाश के चेकिंग के दौरान गायब पाये गये, जिसके संबंध में विभागीय कार्यवाही संस्तुति की गयी है तथा राष्ट्रीय आपदा के समय में अपनी ड्यूटी छोड़कर भागने के संबंध में अभियोग भी पंजीकृत कराया गया है। समस्त पुलिस कर्मियों को सावधान किया गया है कि किसी भी दशा में अपनी ड्यूटी स्थान से बाहर न जाय। जिससे जनपद में संक्रमण का प्रवेश सम्भव न हो सके।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास