राहत महसूस कर रहें है पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग

 


गोरखपुर 12 अप्रैल (वार्ता) पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,बस्ती तथा आजमगढ मंडल में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या अन्य जिलों की तुलना में बहुत कम होने से लोग राहत महसूस कर रहे है।
बस्ती मंडल के बस्ती जिले को छोडकर अन्य दो जिले सिध्दार्थनगर तथा संतकबीर नगर में कोरोना का कोई पाजटिव मरीज नहीं मिला है। बस्ती जिले में 200 लोगों की जांच की गयी थी जिसमें 191 की रिपार्ट निगेटिव आयी, आठ पाजटिव केस मिले जिनमें एक की मृत्यु हो गयी।
सिध्दार्थनगर जिले में 30 संदिग्ध लोगों की जांच की गयी और सभी की रिपार्ट निगेटिव रही वहीं संतकबीर नगर जिले में 35 लोगों की जांच की गयी जिसमें 20 निगेटिव मिले हैं। संतकबीर नगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार 15 लोगों के जांच की रिपोर्ट नहीं आयी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास