रोज 40 किमी का सफर तय करते हैं एनसीसी के योद्धा
बलरामपुर 18 अप्रैल (वार्ता) कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए हर कोई खुद को घरो मे कैद कर सुरक्षित करने मे जुटा हुआ है, ऐसे में 51 वी बटालियन एनसीसी कैडेट्स दीपक कुमार मिश्रा और हनुमान प्रसाद जैसे कई युवा चेहरे खुद की परवाह किये बगैर आम इंसान की जिन्दगी की सलामती के लिए 40 किलोमीटर का लम्बा सफर साइकिल से तय कर एक कर्मयोगी योद्धा के रूप मे अपने फर्ज को अंजाम दे रहे है।
नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले मे एनसीसी की 51 वी बटालियन की यूनिट में देश सेवा के जज्बे से लबरेज स्कूली छात्रो की एनसीसी कैडेटो के रूप मे लम्बी फेहरिस्त है। करीब 25 एनसीसी कैडेट वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जारी जंग मे खुद की परवाह किये बगैर वालेटिंयर के तौर पर लोगो को मदद पहुंचाने का काम कर रहे है। इनमे दीपक कुमार मिश्रा और हनुमान प्रसाद दो ऐसे कैटेड्स है जो प्रतिदिन 40 किलोमीटर की दूरी तय कर कोरोना महामारी के खिलाफ निस्वार्थ भाव से लोगो की मद्द कर अपने फर्ज को अंजाम दे रहे है।
51 वी बटालियन एनसीसी के प्रमुख कर्नल विशाल गोस्वामी ने शनिवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि उनकी यूनिट के करीब 26 कैडेट्स कोरोना के खिलाफ जारी लडाई मे वालेटिंयर के तौर पर जिला प्रशासन,पुलिस और स्वंय सेवी संस्थाओ की मदद कर रहे है।
उन्होने बताया कि दीपक और हनुमान प्रतिदिन अपने गाँव सरदारगढ से साइकिल चलाकर बलरामपुर शहर मे आते है। दोनो कैडेट बिना अवकाश के पिछले एक सप्ताह से निरन्तर वालेटिंयर के तौर पर प्रशासन की मद्द कर रहे है।एनसीसी के कैडेट गरीबो को राशन बटवाने,लंच पैकेट तैयार कराने,बैंको पर लगने वाले भीड को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के अतिरिक्त पुलिस की मद्द के साथ कंधे से कंधा मिला कर अपने फर्ज को अंजाम दे रहे है।
सैन्य अधिकारी ने बताया कि बटालियन के कैडेट्स बलरामपुर जिले के अतिरिक्त श्रावस्ती और बहराइच जिलो मे भी जागरूकता पैदा कर कोरोना वायरस से लडने के लिए लोगो प्रेरित कर रहे है।
उन्होने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ जारी मुहिम मे शामिल होकर देश सेवा और समाज सेवा करने के लिए इन कैडेट्स ने लिखित रूप मे अपनी इच्छा जताई है। यही नही इन कैडेट्स के माता पिता ने भी अपनी सहमति बटालियन को दी है। सहमति के बाद इन कैडेट्स को जिम्मेदारी दी गई है जो जिले के तीनो तहसीलो मे टुकडियो मे काम कर रहे है।
कर्नल ने बताया कि एनसीसी कैडेट मे शामिल कुछ लड़कियां भी कंधे से कंधा मिलाकर पूरी लगन से जागरूकता के इस काम मे लगी हुई है। उन्होने बताया कि एनसीसी के कैडेट्स सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के अलावा लोगो को साबुन से हाथ धोने,चेहरे पर मास्क लगाकर बाहर निकलने और घर मे रहकर परिवार के साथ समय बिताने के लिए लोगो को प्रेरित कर रहे है और जनता मे जागरूकता पैदा कर रहे है।
उन्होने बताया कि यही कोविड -19 के बारे मे उत्पन्न अफवाहो और मानव जीवन पर पडने वाले प्रभाव से भी लोगो को अवगत कराने का काम कर रहे है। कोरोना के खिलाफ देश व्यापी जारी मुहिम मे शामिल इन युवा कैडेटो के हौसले पर जहाँ पूरा बटालियन गर्व महसूस कर रहा है वही संकट की इस घडी मे प्रशासन से लेकर आम जनमानस भी उनके जज्बे को सलाम करता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें