सब्जी बेच रहे वाहन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मृत्यु

 


बलरामपुर,21 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के हरैयासतघरवा क्षेत्र में मंगलवार को पिकअप वाहन की चपेट मे आने से डेढ वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमला गांव में पिकअप वाहन पर सब्जी लादकर बिक्री किया जा रहा था। उसी बीच रिजवान अहमद का डेढ़ वर्षीय पुत्र इरफान पिकअप गाडी की चपेट मे आ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। बालक की मौत के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया । पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास