सड़क दुर्घटना में छह पुलिसकर्मी घायल

 


बगहा, 01 अप्रैल, (वार्ता) बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड़ बाजार के निकट आज सुबह पुलिस जीप के पेड़ से टकरा जाने से थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लौकरिया थाना पुलिस गश्त के लिये जा रही थी तभी हरनाटांड़ बाजार के निकट पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में लौकरिया थानाप्रभारी मुन्ना कुमार और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हरनाटांड़ बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद थानाप्रभारी एवं एसटीएफ इंस्पेक्टर को बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास